फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harsh Vardhan attacks on Kapil Sibal

'बुरी तरह चुनाव हारने वाले हैं कपिल सिब्बल'

Sun, 04 May 2014 08:54 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Harsh Vardhan attacks on Kapil Sibal

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल को लेकर एक भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन


उनके अनुसार कपिल सिब्बल इस बार चुनावों में बुरी तरह हारने वाले हैं। इससे कांग्रेस दिग्गज घबराहट और बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

क्यों की ये भविष्यवाणी?

Harsh Vardhan attacks on Kapil Sibal

भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष ने ये भविष्यवाणी उस वक्त की, जब कपिल सिब्बल ने असम हुए निर्मम हत्याकांड का दोषी भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को ठहराया।

दरअसल, शुक्रवार को असम में एक हिंसक घटना में कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद सिब्बल ने कहा था कि असम में डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड ने मोदी के इशारे पर 23 लोगों की निर्मम हत्या की।

इससे आहत हर्षवर्धन ने सिब्बल के हारने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि सिब्बल अपनी हार डर से बौखलाकर ये सब अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिब्बल जैसे नेता के आरोप से फर्क नहीं पड़ता'

Harsh Vardhan attacks on Kapil Sibal

हर्षवर्धन ने तो यहां तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, लिहाजा सिब्बल जैसे नेता के बयान से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

भारत स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी का देश है। यह अत्याचारियों को सविनय विदा कर देता है और विकास पुरुषों को सत्ता सौंपता है।

यही नहीं, उन्होंने कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जो किसी केंद्रीय मंत्री को नहीं बोलनी चाहिए।

विज्ञापन

सिब्बल खिलाफ मैदान में हैं प्रदेश अध्यक्ष

Harsh Vardhan attacks on Kapil Sibal

भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन कपिल सिब्बल के खिलाफ दिल्ली के चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव के दौरान प्रचार और उसके बाद हुए ओपीनियन पोलों में उनके जीत की बात की गई थी। हालांकि इन भविष्यवाणियों में कितनी सच्चाई है ये तो 16 मई ‌को ही पता चलेगा।

हालांकि हर्षवर्धन का कहना है कि चुनाव में हार देख कांग्रेस पार्टी भाजपा पर थोथे आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed