{"_id":"be4a75717568dd314a757571f90c1052","slug":"harsh-vardhan-attacks-on-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर्षवर्धन ने भी प्रियंका पर दागे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर्षवर्धन ने भी प्रियंका पर दागे सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Apr 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने प्रियंका गांधी से पूछा है कि वे बताएं कि उनके पति राबर्ट वाड्रा ने भूमि घोटाला किया है या नहीं। प्रियंका यह भी बताएं कि तीन लाख रुपये की जमीन खरीदने वाले उनके पति वाड्रा देखते ही देखते तीन सौ करोड़ के मुनाफा कैसे अर्जित कर गए।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने 48 घंटे के भीतर इसका जवाब मांगा है। प्रियंका पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि हरियाणा और राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने उनके पति को फायदा पहुंचाने के लैंड यूज चेंज कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रियंका भले ही गुजरात के विकास मॉडल की आलोचना कर रही हैं, लेकिन गुजरात सरकार की योजना को योजना आयोग ने पुरस्कृत किया है। ऐसे में प्रियंका प्रियंका गांधी न केवल गुजरात के विकास बल्कि योजना आयोग का भी मजाक उड़ा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य बयान में डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है कि वे बिजली और पानी के समर एक्शन प्लान की तरह गरीब बस्तियों में हर साल लगने वाली आग से उन्हें बचाने के लिए योजना बनाए। साथ ही अग्निकांड से प्रभावित लोगों को पुनर्वास उपलब्ध कराए जाएं।