फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harit Manthan 2026: DTU's Green Pulse team tops

हरित मंथन 2026: डीटीयू की ग्रीन पल्स टीम अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
- टीम को इनक्यूबेशन के लिए मिला 10 लाख रुपए का सहयोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ‘हरित मंथन 2026’ राष्ट्रीय हैकाथॉन में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) की ‘ग्रीन पल्स’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली विकास प्राधिकरण और उधमोदय फाउंडेशन की ओर से किया गया था, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया।
विजेता टीम ने शहरी हरित क्षेत्रों की निगरानी के लिए एक अभिनव तकनीकी समाधान प्रस्तुत किया। इस तकनीक के माध्यम से पार्कों और ग्रीन एरिया की स्थिति का रियल-टाइम आकलन किया जा सकेगा। साथ ही वायु गुणवत्ता, मिट्टी की स्थिति और रखरखाव से जुड़ी समस्याओं की शुरुआती पहचान संभव होगी, जिससे नगर निकाय समय रहते सुधारात्मक कदम उठा सकेंगे। इस प्रोजेक्ट में आईओटी आधारित सेंसर और ग्रीन स्पेस हेल्थ इंडेक्स का उपयोग किया गया है। टीम में ध्रुव डावर, हार्दिक गर्ग और कनक माहेश्वरी शामिल रहे। विजेता टीम को अपने प्रोजेक्ट को आगे विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये का इनक्यूबेशन सहयोग दिया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। वहीं डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार ने इस पहल को नवाचार को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। इस हैकाथॉन में 7 राज्यों के 31 कॉलेजों से 50 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तकनीक और नीति जैसे दो ट्रैक में विभाजित किया गया था। चयनित टीमों को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, जिसके बाद फाइनल प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। आयोजकों ने बताया कि अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed