फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hardeep singh puri distributes registry to 20 families of unauthorized colonies of delhi

दिल्लीः केंद्रीय मंत्री पुरी ने अनाधिकृत कॉलोनियों के 20 निवासियों को बांटे रजिस्ट्री के कागजात

Fri, 03 Jan 2020 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jan 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
hardeep singh puri distributes registry to 20 families of unauthorized colonies of delhi
हरदीप सिंह पुरी ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 20 लोगों को सौंपी रजिस्ट्री - फोटो : अमर उजाला

अनाधिकृत कॉलोनियों के किए कानून लाने के बाद शुक्रवार(3 जनवरी) को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन कॉलोनियों में रहने वाले पहले 20 परिवारों को रजिस्ट्री के कागजात और कनवेयन्स डीड सौंप दिए।

विज्ञापन


इसे लेकर हरदीप पुरी ने खुद ट्वीट कर बताया कि आज उन्होंने अवैध कॉलोनियों में रहने वाले 20 परिवारों को रजिस्ट्री के कागज सौंपे हैं। बता दें कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को रजिस्ट्री के कागज सौंपना एक बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते साल ही अनाधिकृत कॉलोनियों को पक्का करने का कानून बनाया था। इसके तहत दिल्ली की इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख परिवारों को उनके घरों पर मालिकाना हक मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर दिल्ली सरकार केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाती रही है कि अगर उसकी मंशा साफ है तो चुनाव से पहले सिर्फ 100 परिवारों को ही रजिस्ट्री क्यों सौंपी जा रही है और वह 100 लोग कौन हैं? आप जनता के बीच जाकर ये भी कहती रही है कि जब तक उनके हाथ में रजिस्ट्री के कागजात नहीं आ जाते तब तक उन्हें केंद्र सरकार की बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed