{"_id":"5f68ed288ebc3ef478124a70","slug":"hapur-standing-procession-on-vehicles-after-winning-cricket-tournament-fir-against-five-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद गाड़ियों पर खड़े होकर निकाला जुलूस, पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद गाड़ियों पर खड़े होकर निकाला जुलूस, पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद कुछ युवकों ने कारों पर खड़े होकर बाइकों के साथ जुलूस निकाला। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव सरावा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। रविवार को असौड़ा की टीम ने इस टूर्नामेंट को जीत लिया। जीत की खुशी में कुछ युवक जब गांव पहुंचे तो उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान युवक कारों के बोनेट और छतों पर चढ़ गए।
बाइक सवार युवकों ने भी जमकर हुड़दंग मचाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सीओ सदर एसएन वैभव का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।