फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur lynching case new status report present in supreme court

हापुड़ भीड़ हिंसा पर पेश हुई नई स्टेटस रिपोर्ट, पिछले साल गोरक्षकों की पिटाई से गई थी एक जान

Fri, 03 May 2019 10:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
hapur lynching case new status report present in supreme court
हापुड़ लिंचिंग

उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि उसने हापुड़ भीड़ हिंसा मामले की जांच पर ताजा स्थिति (स्टेटस) रिपोर्ट पेश कर दी है। पिछले साल जून माह में गोरक्षकों की भीड़ द्वारा पिटाई में एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्टेटस रिपोर्ट की एक प्रति याचिकाकर्ता के वकील को देने के लिए कहा ताकि वे सात दिन में जवाब पेश कर सकें। 
विज्ञापन


राज्य सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिकाकर्ता की वकील वृंदा ग्रोवर को स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी सौंप दी। इसके बाद पीठ ने इस मामले की सुनवाई 09 मई की तारीख तय कर दी। इससे पहले कोर्ट ने राज्य सरकार को 08 अप्रैल तक इस मामले की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 5 सितंबर को शीर्ष अदालत ने मेरठ रेंज के आईजी को हापुड़ भीड़ हिंसा मामले की जांच पर निगरानी के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि गत वर्ष 18 जून को हुई इस घटना में 45 वर्षीय कासिम कुरैशी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed