{"_id":"5fa239378ebc3e8cba6c44fe","slug":"hapur-courier-boy-who-attack-on-two-ladies-is-psycho-took-revenge-of-slapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ः मंदिर जा रही युवती पर हमला करने वाला निकला साइको कोरियर ब्वॉय, थप्पड़ के बदले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ः मंदिर जा रही युवती पर हमला करने वाला निकला साइको कोरियर ब्वॉय, थप्पड़ के बदले...
Wed, 04 Nov 2020 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:52 AM IST
सार
- एक हुलिये जैसी दो युवतियों पर किया था ब्लेड से हमला, चेहरे से नहीं जानता था युवती को
- पुलिस के अनुसार साइको है युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी, पुलिस ने आरोपी दबोचा
विज्ञापन
युवतियों पर हमला करने वाला साइको युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के रेलवे रोड पर दो युवतियों को धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी साइको निकला। बीते दिनों आरोपी की बाइक एक युवती से टकरा गई थी। इस पर युवती ने उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने केवल हुलिए के आधार पर एक के बाद एक दो युवतियों पर कटर ब्लेड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में उसकी पहचान के बाद पुलिस और स्वॉट टीम द्वारा उसे दस्तोई रोड से दबोच लिया गया। इस संबंध में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सोमवार सुबह नगर के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी श्रेया उर्फ रिया सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मार्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
मोहल्ला स्थित अनुपम चौक के पास पहुंचने पर आरोपी बाइक सवार युवक ने श्रेया पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद उसने मोहल्ला श्रीनगर निवासी कोमल बंसल को करीब आठ बजे मंदिर जाते समय पीठ पर चाकू मारा था।
विज्ञापन
दोनों वारदातों के संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली पुलिस के अलावा दोनों स्वॉट टीमों को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी गांव दस्तोई मार्ग पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर दोनों टीमें मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान मोहल्ला गंगापुरा निवासी आकाश सागर के रूप में हुई है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा, घटना में प्रयुक्त धारदार कटर ब्लेड, मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड व पर्स बरामद हुआ है।
एसपी ने बताया कि आरोपी साइको है और कोरियर का काम करता है। शुक्रवार को कुछ दिन पहले ही जींस और कुर्ती पहले एक युवती से बाइक टकरा गई थी। जिसके बाद युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया था। युवती का चेहरा उस समय ढका हुआ था। सोमवार को उक्त युवती को सबक सिखाने के लिए उसने यह निर्णय लिया और रेलवे रोड पर उसी युवती के हुलिये की दो युवतियों पर हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नियत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की है।