बॉलीवुड के न्यूटन राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे। शादी में जरूर आना, शाहिद, अलीगढ़, ट्रैप्ड और काई पो छे जैसी बेहतरीन फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का जन्म दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है। फिल्म शाहिद के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके राजकुमार राव के नाम से लेकर उनकी जिंदगी के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे। पढ़ें उनके बारे में 8 रेयर फैक्ट्स-
1-राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। इसके साथ ही ये भी बता दें कि राजकुमार की मां ज्योतिष में काफी विश्वास करती हैं इसलिए उन्होंने राजकुमार के अंग्रेजी नाम में एक एक्सट्रा एम जुड़वा दिया है। इस तरह उनके नाम की स्पेलिंग है rajkummar Rao। यही नहीं उनकी मां ने ही उनका सरनेम बदलकर यादव से राव कर दिया है। उनका मानना है कि इससे उनके बेटे की प्रसिद्धि और कामयाबी बढ़ेगी।
2-एक्टिंग के लिए वो शुरू से ही दिवाने थे। उन्हें पहली बार एक्टिंग का कीड़ा तब काटा था जब उन्हें 10वीं क्लास में एक स्टेज परफॉर्मेंस करने का मौका मिला। फिर क्या था एक्टिंग के प्रति उनकी दीवानगी बढ़ती गई। सिर्फ थियेटर करने के लिए राजकुमार अपने कॉलेज के दिनों में साइकिल चलाकर गुरुग्राम से दिल्ली जाते थे। उस दौरान राजकुमार राव क्षितिज रिपर्टरी और श्रीराम सेंटर दिल्ली के साथ थियेटर करते थे। उनकी ग्रैजुएशन की पढ़ाई भी डीयू के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से की है।
3-ये बात तो कई लोगों को पता है कि राजकुमार शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी फोटो देखकर कहते थे कि जब शाहरुख एक्टिंग कर सकता है तो मैं क्यों नहीं। लेकिन ये बात शायद कम लोग जानते हों कि राजकुमार राव आमिर खान के इतने जबरदस्त फैन हैं कि उन्होंने 'तलाश' फिल्म सिर्फ इसलिए की थी ताकि वो आमिर के साथ काम कर सकें। वैसे बता दें कि जिन दो एक्टर्स को वो सबसे ज्यादा एडमायर करते हैं वो डेनियल डे लुइस और मेरिल स्ट्रीप हैं।
4-राजकुमार राव फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे से एक्टिंग की शिक्षा ली है। वह यहां से 2008 में पास आउट हुए थे। एफटीआईआई ने राजकुमार राव को न सिर्फ एक्टिंग सिखाई बल्कि उनका प्यार भी उन्हें वहीं से मिला। राजकुमार की अपने प्यार अनविता पॉल(फिल्मों में नाम पत्रलेखा) से मुलाकात एफटीआईआई में ही हुई। वहां एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।