फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hand grenade found in the fields could cause destruction up to 20 feet

'मौत' का सामान: हैंड ग्रेनेड से 20 फीट तक हो सकती थी तबाही, एनएसजी करेगी बम की जांच

Wed, 12 Apr 2023 06:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Apr 2023 06:05 AM IST
सार

होलंबीकलां के खेतों से मिले 10 देसी हैंड ग्रेनेडों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हैंड ग्रेनेड से 20 फीट तक तबाही हो सकती थी। अब बम की एनएसजी जांच करेगी। पुलिस आरोपी की तलाश में छत्तरपुर मध्य प्रदेश रवाना हो गई है। 

विज्ञापन
Hand grenade found in the fields could cause destruction up to 20 feet
बरामद ग्रेनेड... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबीकलां इलाके में खेतों में मिले देसी हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल होता तो 20 फीट तक के क्षेत्र में तबाही हो सकती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम की जांच एनएसजी से कराई जाएगी। 
विज्ञापन


इसके बाद ही पता चल पाएगा कि ग्रेनेड में किन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया है। पकड़े गए आरोपी दिलीप से पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसे हैंड ग्रेनेड पड़ोस में रहने वाले कांशीराम ने दिया था। इसे बाद में किसी को देना था। 
विज्ञापन


तकनीकी जांच से कांशीराम की लोकेशन मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में मिल रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम छत्तरपुर के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में पकड़े गए दिलीप के निशानदेही पर एक खेत से देशी हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कांशीराम ने उसे ग्रेनेड को संभालकर रखने के लिए दिया था। सभी ग्रेनेड को दिलीप ने एक प्लास्टिक के कंटेनर में रख दिया और उसे खेत में जमीन के नीचे दबा दिया। ब्यूरो
 

आरोपी की तलाश में छत्तरपुर मध्य प्रदेश रवाना हुई पुलिस  
पुलिस ने कांशीराम के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह मूलत: छत्तरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है और अलीपुर थाना इलाके में उसके खिलाफ लूटपाट का एक मामला दर्ज है। पुलिस को सर्विलांस के जरिए कांशीराम का लोकेशन छत्तरपुर में मिला है। दिल्ली पुलिस की एक टीम को छत्तरपुर के लिए रवाना कर दी गई है। 
 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपी के काफी नजदीक है और कभी भी उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। उससे पूछताछ करने के बाद ही पता चल पाएगा कि कांशीराम को ग्रेनेड कहां से मिला था और इसका कहां इस्तेमाल होना था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed