फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guy murdered brutally with knife attack in Delhi

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर की हत्या, हमलावरों ने दोनों आंख भी फोड़ी

Wed, 09 Jan 2019 03:03 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 09 Jan 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Guy murdered brutally with knife attack in Delhi
knife (सांकेतिक तस्वीर)

नेताजी सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में मंगलवार शाम सरेराह पांच-छह लड़कों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर उस पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसकी दोनों आंखों में भी चाकू मारे। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रंजिश व प्रेम प्रसंग की वजह से हमले की आशंका जताई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, मरने वाले युवक की शिनाख्त आजादपुर की एमसीडी कॉलोनी निवासी शानू (22) के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि शानू शाम करीब सात बजे जे ब्लॉक स्थित पार्क में आया था। इसी दौरान चाकू लेकर पांच-छह बदमाश उसके पास आए। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद सभी ने उस पर चाकू से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शानू पर भी आपराधिक मामले दर्ज थे। कुछ दिन पहले ही वह झगड़े के एक मामले में तिहाड़ जेल से बाहर निकला था। शानू के परिवार वालों ने कुछ युवकों पर आरोप लगाया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed