{"_id":"6a5e23d3270944491202fa18","slug":"gurugrams-pradeep-kaushik-appointed-state-commissioner-of-bharat-scouts-and-guides-haryana-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-95141-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुरुग्राम के प्रदीप कौशिक बने भारत स्काउट एंड गाइड, हरियाणा के स्टेट कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुरुग्राम के प्रदीप कौशिक बने भारत स्काउट एंड गाइड, हरियाणा के स्टेट कमिश्नर
विज्ञापन
- स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा के दौरान गुरुग्राम के प्रदीप कौशिक को हरियाणा का स्टेट कमिश्नर नियुक्त किया गया। चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल एवं संगठन के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने उन्हें वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान कर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।
पदभार संभालने के बाद प्रदीप कौशिक ने राज्यपाल, चीफ नेशनल कमिश्नर केके खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उनका लक्ष्य हरियाणा में स्काउट एंड गाइड गतिविधियों का विस्तार करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा गुरुग्राम में जिला भारत स्काउट एंड गाइड कार्यालय की स्थापना कर गतिविधियों को और प्रभावी बनाना है।