फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram worker cut his thumb during work case filed against company

काम करते वक्त मशीन में आया श्रमिक का हाथ, अंगूठा कटा, केस दर्ज

Thu, 05 Nov 2020 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
gurugram worker cut his thumb during work case filed against company
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-18 थाना क्षेत्र की ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते वक्त एक श्रमिक का हाथ मशीन में आ गया। घटना में श्रमिक का अंगूठा कट गया। आरोप है कि मशीन खराब होने के बारे में कई बार सुपरवाइजर को भी शिकायत की गई थी, लेकिन सुपरवाइजर ने खराब मशीन पर ही काम करने का दबाव बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी आदित्य कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव डूंडाहेड़ा में किराये पर रहता है और सेक्टर-18 थाना क्षेत्र की ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी में 9 अक्तूबर से कार्यरत है। यहां जिस मशीन पर उसे लगाया गया है उसमें रुकावट आ जाती है।
विज्ञापन


इस दिक्कत के बारे में उसने कंपनी के सुपरवाइजर को कई बार शिकायत की, लेकिन उसने इसी मशीन पर ही कार्य करने का दबाव बनाया। आरोप है कि 3 नवंबर को वह मशीन पर कार्य कर रहा था। चलते हुए मशीन बीच में रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह मशीन में लगा सामान निकालने लगा तो अचानक मशीन चलने लगी और उसका हाथ मशीन में आने से अंगूठा कट गया। इस पर अन्य श्रमिकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आदित्य के बयान पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed