फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram will soon get 500 new buses

साइबर सिटी को जल्द मिलेगी 500 बसें

Wed, 10 May 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 10 May 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
gurugram will soon get 500 new buses

साइबर सिटी के लोगों की ट्रांसपोर्ट की समस्या जल्द खत्म होगी। शहर में 500 सिटी बसें चलाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और दिल्ली इंटीग्रेटिड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड के बीच एमओयू साइन किया गया।

विज्ञापन


डिम्टस के सीईओ व एमडी एम रामशेखर और जीएमडीए के ओएसडी वी. उमाशंकर ने एमओयू साइन किया। दिसंबर तक साइबर सिटी को 500 सिटी बसों की सौगात मिलने की उम्मीद है। डिम्टस बस सर्विस का डिजाइन तैयार करेगा।
विज्ञापन


अगर इस साल के अंत तक 500 बसें मिल जाएंगी तो गुरुग्राम में परिवहन की समस्या खत्म हो जाएगी। जीएमडीए ने बसों के संचालन के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। चार जगहों पर बस डिपो और बस स्टैंड बनाने के लिए जगह चिह्नित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जगह की गई चिह्नित
जीएमडीए ने सिटी बस सर्विस के लिए डिपो और बस स्टैंड बनाने के लिए हुडा और नगर निगम से चार जगहों पर जमीन मांगी है। कादीपुर में 1.3 एकड़,  सेक्टर 53 में 4.6 एकड़ सेक्टर 33 में 1.2 एकड़ और एमजी रोड पर सेंट्रल मॉल के नजदीक लगभग तीन एकड़ जमीन देने के लिए हुडा और नगर निगम से बातचीत की जा रही है।


500 बसों में एसी और नॉन एसी कैटेगिरी की बसें शहर में संचालित की जाएंगी। इसके लिए अलग.अलग रूटों को तय करके बसों के फेरों की संख्या भी निर्धारित की जाएगी।

जीएमडीए और डिम्टस के बीच 500 सिटी बसें चलाने के लिए एमओयू साइन किया गया है। दिसंबर तक शहर में बसें चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed