फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram will become example of modern transportation

आधुनिक यातायात साधनों का नजीर बनेगा गुरुग्राम

Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
सार

  • मैट्रीनो पॉड टैक्सी और प्राइवेट मेट्रो वाला देश का पहला शहर 
  • बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी का एक जून से शुरू होने जा रहा है निर्माण
  • गोवा के बाद पहली बार साइबर सिटी में हो रहा है बाइक टैक्सी का इस्तेमाल
  • मॉडर्न सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की प्रयोगशाला बना शहर

विज्ञापन
gurugram will become example of modern transportation
गुरूग्राम - फोटो : सोशल मीड‌‌िया

विस्तार

अपने सॉफ्टवेयर और चमक-दमक के लिए दुनिया भर में मशहूर साइबर सिटी की परिवहन व्यवस्था भी अब खास बन रही है। गुरुग्राम देश में आधुनिक यातायात साधनों का नजीर बनने जा रहा है। देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी में भी जो सुविधाएं नहीं है वह इस शहर में आने वाली हैं।

विज्ञापन


मैट्रीनो पॉड टैक्सी वाला पहला शहर बनने की ओर गुडग़ांव अग्रसर है। देश की पहली प्राइवेट मेट्रो की सेवा सिर्फ इसी शहर में है। इसे मॉडर्न सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का प्रयोगशाला बनाया जा रहा है। देश में पहली बार कार फ्री डे यहां हुआ क्योंकि गाड़िय़ों की बेहताशा बढ़ती संख्या अब लोगों को परेशान करने लगी है। इसीलिए अब इस शहर में बाइक और स्कूटी भी टैक्सी के रूप में चल रही है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या भी नए परिवहन साधनों को तलाशने के लिए विवश कर रही है।
विज्ञापन


वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब साइबर सिटी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम (परिवहन व्यवस्था) यूरोपीय देशों जैसा होगा। इस दिशा में ठोस प्रयास शुरू भी हो चुके हैं। यहां की आंतरिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम कहीं डीएमआरसी तो कहीं रैपिड मेट्रो की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव नगर निगम भी बंगलूरु की तर्ज पर यहां अत्याधुनिक सिटी बस चलाने की कोशिश में आगे कदम बढ़ा रहा है। वहीं केंद्र सरकार भी गुड़गांव में परिवहन को बेहतर बनाने के लिए लंदन के हीथ्रो शहर जैसी यहां मैट्रीनों (पॉड टैक्सी) चलाने जा रही है।

साइबर सिटी में एक जून से मैट्रिनो पॉड टैक्सी के लिए निर्माण काम शुरू होगा। यह जमीन से दस मीटर ऊंचाई पर बिना ड्राइवर के दौड़ेगी। पहले चरण में सरहौल बार्डर से राजेश पायलेट चौंक तक यह सेवा शुरू की जाएगी। इस 24 किलोमीटर की दूरी में 14 स्टेशन होंगे। पहले चरण के 14 स्टेशनों के लिए 882 करोड़ रुपये की आएगी लागत आ रही है। पॉड टैक्सी के तीन रूटों से नया और पुराना दोनों गुडग़ांव जुड़ जाएंगे।

इन योजनाओं से आधुनिक होगी परिवहन व्यवस्था...
पुराने शहर में मेट्रो...
पुराने गुड़गांव में मेट्रो सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने (एचएमआरटीसी) मेट्रो विस्तार के फिजिबिल्टी स्टडी की अनुमति दे दी है। इसके लिए तीन संभावित रूटों पर इसकी संभावना को तलाश किया जाएगा। रूट ऐसा होगा जिससे पुराने शहर के सभी सेक्टरों, कॉलोनियों और मोहल्लों में रहने वालों को फायदा हो। 

रैपिड मेट्रो का विस्तार
रैपिड मेट्रो फेज-2 के विस्तार का कार्य चल रहा है। जो दिसंबर, 2016 में पूरा जाएगा। यह रैपिड मेट्रो के सिकंदरपुर का विस्तार है। जो गोल्फ कोर्स रोड तक पूरी तरह से कवर करेगा। इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में कॉरपोरेट कंपनियां और रिहायशी क्षेत्र हैं। रोजाना यहां तकरीबन एक लाख लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रैपिड मेट्रो फेज-3 के तहत भी विस्तार की योजना तैयार कर चुकी है। यह सिकंदरपुर से उद्योग विहार को कनेक्ट करेगी।

डीएमआरसी की हाई स्पीड मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की योजना एयरपोर्ट मेट्रो से गुडग़ांव को कनेक्ट करने की है। इसके लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार करने को हरियाणा सरकार ने डीएमआरसी को निर्देश दिया है। इसकी दो डीपीआर पहले कैंसिल हो चुकी है। संभावना है कि नई डीपीआर तैयार होने के बाद इसके विस्तार का कार्य तेजी से चलेगा। 


आधुनिक होगी सिटी बस सेवा
नगर निगम की ओर से सिटी बस सर्विस को और आधुनिक बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। कोलंबिया (बगोटा) के रहने वाले शहरी परिवहन विशेषज्ञ बैरियो हिंडाल्गो ने कुछ माह पहले गुडग़ांव का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सिटी बस सेवा को और आधुनिक बनाने की दिशा में सुझाव दिया था।

शहर की वर्तमान जनसंख्या: =========23,76,324
जनसंख्या ग्रोथ:=================73.96 फीसदी
कुल क्षेत्र: =====================1258 वर्ग किमी
घनत्व:======================1889 व्यक्ति/किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed