{"_id":"5e6910388ebc3ec551202883","slug":"gurugram-unidentified-assailant-shot-car-dealer-at-sohna-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः सोहना चौक पर कार डीलर को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः सोहना चौक पर कार डीलर को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली
Wed, 11 Mar 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:52 PM IST
सार
सोहना चौक बुधवार रात को ट्रैफिक सिग्नल पर अज्ञात हमलावर ने बीएमडब्ल्यू कार सवार डीलर को गोली मार दी। जख्मी हालात में डीलर खुद कार चलाकर सेक्टर-51 स्थित निजी अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोहना चौक बुधवार रात को ट्रैफिक सिग्नल पर अज्ञात हमलावर ने बीएमडब्ल्यू कार सवार डीलर को गोली मार दी। जख्मी हालात में डीलर खुद कार चलाकर सेक्टर-51 स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। पुलिस हरीश बैकरी व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेन्द्र सिंह ने बताया की अभी कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो देर रात को निजी अस्पताल की ओर से शिवाजी नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सोनीपत निवासी युवक अनिरुद्ध मलिक के हाथ में गोली लगी है और जख्मी हालत में वह खुद गाड़ी चलाकर कर अस्पताल पहुंचा। उसके दो दोस्त भी अस्पताल आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हरीश बेकरी व रेस्तरां के किनारे ट्रैफिक सिग्नल होने पर एक बीएमडब्ल्यू कार रुकी। कार में अनिरुद्ध अकेला था और खुद ही कार चला रहा था। तभी ड्राइवर साइड की खिड़की पर एक युवक आया और पिस्तौल से गोली मार दी। जिस पर डीलर के हाथ में गोली लगी। इसके बाद वो खुद ही अस्पताल आ गया। घायल डीलर ने और रास्ते में अपने दो दोस्तों को फोन कर बुलाया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने बताया की घायल युवक गाड़ियों को खरीदने-बेचने का काम करता है। जांच में सामने आया है की बीएमडब्ल्यू भी उसकी नहीं थी। वह किसी और से लेकर आया था। शुरुआती जांच में रुपयों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी कोणों से जांच की जा रही है।