{"_id":"5d049c498ebc3e32263152c0","slug":"gurugram-theft-in-hardware-shop-to-recover-200-rupees-stick-have-to-spend-6000-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान से चोरी हुई थे 200 के डंडे, पुलिस से लेने को खर्च करने होंगे 6000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर की दुकान से चोरी हुई थे 200 के डंडे, पुलिस से लेने को खर्च करने होंगे 6000 रुपये
Sat, 15 Jun 2019 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के एक थाने से ऐसा अजीब मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। दरअसल ये मामला चोरी का है जिसमें चोरी किए गए सामान की रिकवरी इतनी महंगी पड़ रही है कि, सामान का मालिक उसे लेना ही नहीं चाहता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 मई को हार्डवेयर की एक दुकान में चोरी हो गई थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और 200 रुपये की कीमत के 4 डंडे भी बरामद किए। अन्य चोरी किया गया सामान चोर पहले ही बेच चुके थे। बरामद डंडा सदर थाने में जमा है।
विज्ञापन
पुलिस कह रही है कि दुकानदार बरामद डंडा ले जाए, लेकिन इसकी प्रक्रिया इतनी पेचीदा है कि दुकानदार परेशान हो चुका है। दरअसल इन डंडों को लेने के लिए दुकानदार को कोर्ट से ऑर्डर लाना पड़ेगा। अदालत जाने के लिए दुकानदार को वकील को 2000 की फीस देनी पड़ेगी और 6000 रुपये कागजात बनवाने में खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में दुकानदार असमंजस में है कि वह इन डंडों को वापस ले या नहीं। बता दें कि गुरुग्राम की राजीव कॉलोनी में तिलक यादव हार्डवेयर की एक दुकान चलाता है। इस दुकान में 15 मई को चोरी हो गई जिसमें 3 टंकी और 4 लकड़ी के डंडे चोरी हो गए थे। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर डंडे बरामद कर लिए हैं। जबकि चोर तीनों टंकी बेच कर नशा कर गए।