{"_id":"59c880dc4f1c1b8a688b66ef","slug":"gurugram-ryan-international-school-bhondsi-reopens-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युमन हत्याकांड: आज खुलेगा रायन इंटरनेशनल स्कूल, सरकार करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युमन हत्याकांड: आज खुलेगा रायन इंटरनेशनल स्कूल, सरकार करेगी निगरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल प्रद्युमन की हत्या के बाद से बंद है। जिला प्रशासन ने स्कूल तीन महीने के लिए अपने अधीन ले लिया है। स्कूल में खामियों को दूर कराने के बाद शनिवार को पीटीएम की गई। इसमेें पहुंचकर जिला उपायुक्त ने अभिभावकों को आश्वस्त किया। सोमवार से स्कूल सुचारु रूप से काम करने लगेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: प्रद्युम्न मर्डर केस: कड़ी दर कड़ी जोड़ने में लगी CBI, टटोल रही वारदात से पहले के हालात
विज्ञापन
जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल की खामियों को दूर कर लिया गया है। बाउंड्रीवाल करा दी गई है। दूर तक बारीकी से नजर रखने वाले 30 सीसीटीवी कैमरे स्कूल में लगवाए गए हैं। जिस टॉयलेट में वारदात हुई, उसे सील किया गया है।
विज्ञापन
पढें: प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI ने रायन स्कूल में 4 घंटे तक जुटाए सबूत, निकाला ये सार
यहां सीबीआई जांच चल रही है। इस टॉयलेट को स्कूल खुलने के बाद भी सील रखा जाएगा। छात्रों के लिए स्कूल परिसर में अलग टॉयलेट बनवाए गए हैं। उधर, शनिवार को पीटीएम में न पहुंच पाने वाले अभिभावक रविवार को स्कूल पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों से स्कूल खुलने की जानकारी लेते रहे।