फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram Police registered fir against Margaret Alva son for sending offensive emails

पूर्व दिग्गज कांग्रेसी नेता मार्गरेट अल्वा के बेटे पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

Wed, 19 Dec 2018 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
gurugram Police registered fir against Margaret Alva son for sending offensive emails
FIR - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस की दिग्गज और पूर्व में राजस्थान की राज्यपाल रही मार्गरेट अल्वा के बेटे 42 वर्षीय निखिल अल्वा के खिलाफ गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 पुलिस थाने में अश्लील मेसैज भेजने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है कि निखिल ने ईमेल के जरिए उसे मैसेज भेजे और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि पीड़िता ने 4 दिसंबर 2018 को पुलिस में शिकायत करते हुए लिखा है कि हम दोनों एक ही सोसाइटी में रहते हैं, जिसकी वजह से उसके पास मेरी ईमेल आईडी पहुंची थी। तब से ही वो मुझे ईमेल भेजता था। मेरे बार-बार मना करने के बावजूद निखिल नहीं रुका और बाद में अश्लील मैसेज भेजने लगा। 
विज्ञापन


वहीं, निखिल का कहना है कि महिला के साथ उनका विवाद कई सालों से चला आ रहा है। मेरा उसके साथ सोसाइटी में अवैध निर्माण को लेकर विवाद था। उन्होंने महिला द्वारा लगा गए सभी आरोपों पर सफाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह सभी आरोप झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि हम ईमेल्स की जांच कर रहे हैं और सभी इस केस की सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed