फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Police filed a case against WhatsApp officials

Gurugram: व्हाट्सएप अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानकारी न साझा करने पर की कार्रवाई

Sun, 29 Sep 2024 04:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Sep 2024 04:43 PM IST
सार

17 जुलाई 2024 को इलेक्ट्रॉनिक मेल के माध्यम से एक नोटिस देकर व्हाट्सएप के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई थी। जबकि व्हाट्सएप के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और आपत्ति लगाई गई।

विज्ञापन
Gurugram Police filed a case against WhatsApp officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

एक संवेदनशील मामले की जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने जानकारी नहीं देने पर व्हाट्सएप के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वैध तरीके से संबंधी मामले में जानकारी लेने के लिए सक्षम अधिकारी गृह विभाग हरियाणा सरकार से वांछित अनुमति प्राप्त करने के बाद मांगी गई थी। लेकिन व्हाट्सएप के अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी गई, जिस पर गुरुग्राम पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

बता दें कि 17 जुलाई 2024 को इलेक्ट्रॉनिक मेल के माध्यम से एक नोटिस देकर व्हाट्सएप के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई थी। जबकि व्हाट्सएप के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और आपत्ति लगाई गई। इसके बाद 25 जुलाई 2024 को निर्दिष्ट मोबाइल नंबरों के लिए अपेक्षित जानकारी फिर से संपूर्ण विवरण भेजकर दोबारा से मांगी गई। लेकिन, व्हाट्सएप कंपनी के अधिकारियों द्वारा गुरुग्राम पुलिस को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त 2024 तक विभिन्न वैध अनुरोधों के बावजूद भी व्हाट्सएप के अधिकारियों द्वारा पुलिस को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करके व्हाट्सएप कंपनी द्वारा केस के आरोपियों की अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जा रही है।

विज्ञापन

देश के मौजूदा कानूनों के तहत वांछित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कानूनी रूप से बाध्य होने के बावजूद मांगी गई जानकारी उपलब्ध न करवाकर व्हाट्सएप कंपनी प्रबंधन और कंपनी द्वारा कानूनी निर्देशों की अवहेलना की गई है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा व्हाट्सएप द्वारा कानून के तहत मांगी गई जानकारी नहीं देने पर व्हाट्सएप के निदेशकों व नोडल अधिकारियों के खिलाफ 28 सितंबर को थाना साइबर क्राइम पूर्व गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed