{"_id":"5f8eddda8ebc3e9b91747a62","slug":"gurugram-open-merit-registration-two-colleges-make-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः ओपन मेरिट पंजीकरण में दो कॉलेजों ने बनाई टॉप-10 में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः ओपन मेरिट पंजीकरण में दो कॉलेजों ने बनाई टॉप-10 में जगह
Tue, 20 Oct 2020 06:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
गुरुग्राम में ओपन मेरिट पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। आवेदनों की संख्या के आधार पर गुरुग्राम के दो कॉलेजों ने प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाए रखी। उच्च शिक्षा निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय 11090 आवेदनों के साथ सातवें स्थान पर और राजकीय महाविद्यालय (सेक्टर-9) 9862 आवेदनों के साथ 9वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 सूची से बाहर हो गया। इससे पहले 24 सितंबर तक जारी आवेदन प्रक्रिया में राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 9वें स्थान पर था। राजकीय महाविद्यालय हिसार 22024 आवेदनों के साथ पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
वहीं बची हुई सीटों पर अन्य छात्रों को मौका देने के लिए ओपन आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जिसकी पहली ओपन मेरिट सूची 26 अक्तूबर को और दूसरी मेरिट सूची 30 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य पूजा खुल्लर ने बताया कि पिछले आवेदनों में भी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर आवेदन किए थे। इस बार ओपन काउंसलिंग में भी बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज में दाखिले के इच्छुक हैं। टॉप -10 में जगह बनाना बेहद खुशी की बात है।
बीच में रुका सत्यापन कार्य
कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का कार्य उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसकी वजह से कॉलेजों और निदेशालय से तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दस्तावेज सत्यापन कार्य रुक गया है। मंगलवार देर शाम तक सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका।