{"_id":"5fa3f3158ebc3e9bf1365b72","slug":"gurugram-on-five-thousand-salary-man-use-to-supply-drugs-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार मासिक वेतन पर करता था चरस सप्लाई, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार मासिक वेतन पर करता था चरस सप्लाई, एक गिरफ्तार
Thu, 05 Nov 2020 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Nov 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
गुरुग्राम में 25 हजार रुपये मासिक वेतन के लिए चरस सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को अपराध शाखा सेक्टर-39 ने सेक्टर-15 पार्ट-2 से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पानीपत के गांव जटल निवासी नमन उर्फ मोंटी के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 520 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर-83 के आई ब्लॉक में रहता है। अपने साथी के कहने पर वह बताए गए व्यक्ति तक यह चरस का पैकेट पहुंचाता था। इसका साथी उसे सप्लाई करने के लिए भेजता था। करीब दो महीने से वह इस कार्य में लगा हुआ था। उसका कार्य केवल पैकेट पहुंचाकर वापस आना होता था। इस कार्य के लिए उसे 25 हजार रुपये मासिक दिए जाते थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के साथी की जानकारी जुटाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार
गुरुग्राम अपराध शाखा सेक्टर-40 ने अवैध हथियार के साथ गांव जखोपुर सोहना से एक आरोप को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूहं के गांव केरका निवासी रोबिन के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तोल व एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ सदर सोहना थाने में मामला दर्ज कराया गया है।