फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Municipal Corporation imposed a fine of Rs 9 crore on garbage disposal companies

Gurugram: लैंडफिल से रिस रहा जहरीला लीचेट, पर्यावरण और वन्य जीवों को खतरा; कंपनियों पर लगा नौ करोड़ जुर्माना

Mon, 07 Jul 2025 08:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Jul 2025 08:50 PM IST
सार

बंधवाड़ी लैंडफिल से 14 लाख टन कूड़े से रिसने वाला जहरीला लीचेट पर्यावरण और वन्य जीवों के लिए खतरा बन रहा है। नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण एजेंसियों पर नौ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन लीचेट प्रबंधन में लापरवाही बरकरार है।

विज्ञापन
Gurugram Municipal Corporation imposed a fine of Rs 9 crore on garbage disposal companies
बंधवाड़ी लैंडफिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल पर पड़े लगभग 14 लाख टन कूड़े के पहाड़ से जहरीला पदार्थ यानी लीचेट रिसकर अब बंधवाड़ी गांव की ओर जा रहा है, जिसे रोकने के लिए नगर निगम की ओर से कवायद की जा रही है। नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण करने वाली ग्रीन टेक कंपनी पर 5.80 करोड़ व आदर्श भारत पर 3.21 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बंधवाड़ी प्लांट में कचरा का निस्तारण कागजों में होता है, हकीकत में यहां हालात बहुत खराब हो रहे हैं। पांच दिन पहले लीचेट लैंडफिल के बाहर तक आ गया था और अब भी यहां पर लीचेट प्रबंधन नहीं होने के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। नगर निगम के कूड़ा बंधवाड़ी लैंडफिल में डीटीआरओ खराब पड़े हैं और कुछ मात्रा में लीचेट को एसटीपी निस्तारण का कार्य प्राइवेट एजेंसियों ग्रीन टेक और आदर्श भारत को सौंपा हुआ है। 
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लीचेट का प्रबंधन करना भी इन एजेंसियों की जिम्मेदारी है। साल भर पहले वन्य जीव विभाग ने निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर लीचेट को जहरीली नदी बताते हुए इसे वन्य जीवों के लिए भी खतरा बताया था। बंधवाड़ी में लगभग 14 लाख टन से अधिक कूड़े का ढेर लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed