फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: Four foreign women arrested for misbehaving on MG Road

गुरुग्राम: हुड़दंग करती चार विदेशी युवतियां गिरफ्तार, पुलिस ने करीब डेढ़ किलोमीटर पीछा कर किया काबू

Sat, 23 Nov 2019 10:08 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Gurugram: Four foreign women arrested for misbehaving on MG Road
गिरफ्तार की गई चार विदेशी महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
गुरुग्राम में एमजी रोड पर शुक्रवार देर रात चार विदेशी युवतियों ने जमकर हुड़दंग किया। राहगीरों को गाली देते हुए खूब शोरशराबा किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो युवतियां भाग खड़ी हुईं। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस टीम ने चारों युवतियों को काबू किया। उनकी पहचान युगांडा निवासी नबवारे ग्लोरिया, मारिमा, नामाकुला व डरालू चिरटीन के रूप में हुई। पूछताछ में युवतियों के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं मिला। एमजी रोड चौकी पुलिस ने चारों को विदेशी युवतियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को चारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एमजी रोड पर रात करीब एक बजे एमजी रोड चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर युगांडा की चार युवतियां हंगामा कर रही थीं। युवतियां पहले तो आपस में बहस कर रही थी लेकिन थोड़ी देर बाद यहां से गुजरने वाले राहगीरों से गालीगलौज करने लगी। करीब पौने घंटे के हंगामे के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद चौकी प्रभारी महिला उप-निरीक्षक मुकेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस को देखकर चारों युवतियां मौके से फरार हो गईं। पुलिसकर्मी उनके पीछे दौड़े और करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन से पहले चारों को घेर कर दबोच लिया। 
विज्ञापन


महिलाओं से जब पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। पुलिस ने उनसे पासपोर्ट और वीजा मांगे तो युवतियां वह भी नहीं दिखा सकीं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। चारों की उम्र 20 से 29 वर्ष के बीच है। चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि चारों दिल्ली में रहती हैं और गुरुग्राम आई थीं। चारों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed