{"_id":"5d9f04998ebc3e93d96594eb","slug":"gurugram-cow-smugglers-shot-cow-vigilants-throws-cows-off-vehicle-ran-away-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः गोवंश लेकर भाग रहे तस्करों ने गोरक्षक को मारी गोली, पुलिस देखते ही वाहन से फेंकने लगे गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः गोवंश लेकर भाग रहे तस्करों ने गोरक्षक को मारी गोली, पुलिस देखते ही वाहन से फेंकने लगे गाय
Thu, 10 Oct 2019 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे गुरुग्राम से गोतस्करी का एक मामला सामने आ रहा है जिसमें एक गोरक्षक को गोली लग गई है। वहीं छह में से पांच तस्करों की पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने बताया कि बुधवार देर रात कुछ गोतस्कर एक वाहन में भरकर गोवंश ले जा रहे थे। इसी दौरान इसका पता कुछ गोरक्षकों को चला तो उन्होंने तस्करों का पीछा शुरू कर दिया और पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस भी उनके पीछे लग गई। इसी दौरान तस्करों ने एक-एक कर गाय को चलते वाहन से फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद अंत में हारकर तस्करों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम ने आगे बताया कि इसी बीच तस्करों द्वारा चालई जा रही गोली एक गोरक्षक को लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। तस्करों का वाहन जब्त कर लिया गया है, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
DCP (crime), Gurugram Rajiv Deshwal on cow vigilante shot: At last they fired bullets which hit a member of a cow vigilante org. He was immediately admitted to a hospital. 5 of the 6 smugglers identified. Vehicle of smugglers has been recovered, search for smugglers is underway. https://t.co/92jlzaPdky
— ANI (@ANI) October 10, 2019