फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram connection of lapse in Parliament security accused were staying in Sector 7 colony

संसद सुरक्षा में चूक का गुरुग्राम कनेक्शन: 67 नंबर मकान में ठहरे आरोपी, रख रखी थीं ये किताबें, खुले कई और राज

Thu, 14 Dec 2023 09:26 AM IST
आकाश दुबे मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Dec 2023 09:26 AM IST
सार

संसद में धुआं करने वाले सागर शर्मा और विक्की शर्मा का आपस में कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस विक्की को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। विक्की का कनेक्शन लंदन में रहने वाले परिवार से भी है।

विज्ञापन
Gurugram connection of lapse in Parliament security accused were staying in Sector 7 colony
Parliament Security Breach - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले के आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-7 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 67 में ठहरे थे। आरोपी यहां विक्की शर्मा के मकान में रुके थे। आरोपियों के बैग विक्की के घर में मिले हैं। आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर गए हैं। वहां पर मंगलवार की रात पांच लोग ठहरे थे, जिसमें विक्की की बेटी सागर शर्मा को जानती है। संसद में धुआं करने वाले सागर शर्मा और विक्की शर्मा का आपस में कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस विक्की को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। विक्की का कनेक्शन लंदन में रहने वाले परिवार से भी है। विक्की का परिवार जिस मकान में रहता है, उसके मालिक लंदन में रहते हैं। मकान मालिक उसके खाते में पैसे भी डालते हैं। मकान मालिक की ओर से मिलने वाला पैसा ही विक्की की आमदनी का जरिया है।

विज्ञापन

34 साल पहले मकान का हुआ था आवंटन
पुलिस उसके और संबंधों को खंगालने में जुटी है। 34 साल पहले हाउसिंग बोर्ड की ओर से 67 नंबर भवन का आवंटन किया गया था। पड़ोसियों के अनुसार, इस मकान में एक दादी अम्मा रहती थीं, जिन्होंने अपने ही परिवार के लोगों से विक्की को गोद लिया था। भवन मालिक करीब बीस साल पहले लंदन चले गए थे। दादी के बाद विक्की अपनी पत्नी और 15 साल की बेटी के साथ यहां रहता है। बेटी 10वीं की छात्रा है। पड़ोसियों की मानें तो विक्की नशे का आदी है। नशा करने के कारण ही उसके पड़ोस में रहने वालों से भी संबंध बेहतर नहीं हैं। लोगों का कहना है कि हर तीसरे दिन पति और पत्नी में नोकझोंक होती रहती है। पूरी गली केवल तमाशा देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की उर्फ जंगली ने पाल रखे दो कुत्ते
विक्की ने दो कुत्ते पाल रखे हैं, जिन्हें घुमाने के लिए घर से बाहर निकलता था। उसे लोग जंगली भी बोलते थे। उसका बचपन यहीं बीता है। उसके घर कौन आ रहा है, कौन जा रहा है इससे किसी का कोई लेना देना नहीं होता था।

विज्ञापन

एक्सपोर्ट गारमेंट में काम कर चुका है विक्की
फिलहाल विक्की की आमदनी का कोई जरिया नहीं है, पहले वह एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में काम करता था। अब लंदन से आने वाले पैसों को ही खर्च करता। बेटी के नंबर अच्छे देखकर उसके रिश्तेदार उसे पढ़ाना चाहते थे। घर के खर्चे को लेकर विवाद होता था।

कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की मिली किताबें
संसद में हड़कंप मचाने वालों के बैग विक्की के घर में मिले हैं। आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर गए हैं। वहां पर मंगलवार की रात पांच लोग ठहरे थे, जिसमें उनकी बेटी सागर शर्मा को जानती है। सागर शर्मा उसके पिता के साथ पहले कंपनी में भी काम करता था। कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की किताबें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed