फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram canal overflow water logging in houses

गुरुग्राम नहर हुई ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी

Tue, 11 Apr 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Apr 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
 gurugram canal overflow water logging in houses
जलभराव और गंदगी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार तड़के गुरुग्राम नहर अचानक ओवरफ्लो हो गई। जिसके कारण प्रेम नगर की सैंकड़ों झुग्यियों में पानी घुस गया। इससे लोग गृहस्थी का सामान बचाने में जुट गए। साथ ही सेक्टर 8 की सड़कें भी तालाब में तब्दील नजर आईं। लोगों को समझ नहीं आया कि आखिरकार पानी कहां से आया। 

विज्ञापन


कोई सीवरओवरफ्लो होने का अंदेशा जता रहा था तो कोई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का। जब पता चला कि गुरुग्राम नहर का पानी ओवरफ्लो होकर घरों के बाहर एकत्र हो गया तो लोगों के होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर निगम के पंपिंग सेट की मदद से सड़कों और घरों में घुसा पानी निकाला गया। 
विज्ञापन


दरअसल, ओखला बैराज से पानी आगरा नहर में छोड़ा जाता है। आगरा नहर से एनटीपीसी बदरपुर थर्मल पावर प्लांट और गुरुग्राम कैनाल में आता है। बताया जा रहा है कि ओखला बैराज पर मरम्मत का कार्य चलने की वजह से सोमवार रात आगरा नहर में पानी ज्यादा छोड़ दिया गया, जो सबेरे होते-होते फरीदाबाद आ गया। इससे गुरुग्राम कैनाल ओवरफ्लो हो गई और नहर का पानी सेक्टर 8 में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार तड़के करीब तीन बजे नहर से सटी प्रेम नगर की झुग्गियों में पानी भरने लगा।गहरी नींद में सोए लोगों को पानी का आभास तब हुआ जब बिस्तर गीले हो गए। अचानक पानी देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बर्तन से लेकर अन्य गृहस्थी का सामान हटाकर सुरक्षित जगह रखने में जुट गए। काम पर जाने की बजाए लोग दिन भर बाल्टी से पानी भरकर बाहर फेंकने में जुटे रहे। 

कुछ लोगों ने घरों में पानी न घुसे इसके लिए बालू की बोरी लगाने के साथ ही ईंट से घेराबंदी की। नहर से सटे सेक्टर 8 की कुछ गलियों में भी गंदा पानी पहुंच गया। सुबह जब सेक्टरवासी जागे तो अपने घरों के बाहर एक-एक फीट पानी देखकर हक्के-बक्के रह गए। सेक्टरवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने पंप लगाकर पानी को वापस नहर में फेंक दिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। 

जिला प्रशासन सूखी यमुना का मौका-मुआयना कर आने वाले मानसून में बाढ़ से निपटने का प्लान बना रहा है, लेकिन मंगलवार सुबह गुरुग्राम नहर का ओवरफ्लो होना बड़ी लारवाही की ओर इशारा कर रहा है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने आगरा नहर में पानी की मात्रा बढ़ाने से पहले हरियाणा को सूचना दी। 

सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या रात में बैराज पर तैनात कर्मचारियों ने लापरवाही तो नहीं बरती। हमेशा पानी के लिए तरसने वाली नहर में अचानल इतना पानी आ गया और प्रशासन और सिंचाई विभाग को भनक तक नहीं लगी। ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 


ओखला बैराज पर मरम्मत के कारण अधिक पानी छोड़ा जाना कारण बताया जा रहा है। हालांकि, हमने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से बात कर पानी बंद कर दिया था। थोड़ी देर के लिए समस्या हुई थी अब स्थिति सामान्य है। 
-वीके रावत, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग हरियाणा 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed