फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police

गुरुग्राम में 1 परिवार 4 हत्याएं: हर सदस्य की हुई अलग तरीके से निर्मम हत्या, अनसुलझे हैं ये सवाल

Fri, 31 Aug 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 31 Aug 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के पटौदी में स्थित गांव ब्रिजपुरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या अलग-अलग तरीके से हुई हैं। हर हत्या इतने बेरहमी और विभत्स तरीके से हुई है कि पढ़कर किसी भी रूह कांप सकती है। घर का मंजर देखकर ये कहा जा रहा है कि हत्यारों पर जैसे खून सवार था। जिस तरह उन्होंने सवा महीने की मासूम चारु को मौत के घाट उतारा उससे यही कहा जा सकता है कि अगर उनके सामने और भी लोग आ जाते तो शायद वो उन सबको मौत के घाट उतार देते। पढ़ें दहशत पैदा करने वाली पूरी दास्तां...
विज्ञापन

gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार हत्यारों ने मनीष को चाकू गोदकर, पिंकी को फंदे पर लटकाकर, फूलवती व चारू को डंडे से पीटकर हत्या की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि चारों की हत्या के तरीके भी अलग-अलग हैं। मनीष (25) के शरीर को चाकू से करीब 30 बार गोदा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या के मामले में पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police
murder pataudi

उधर, बुधवार देर रात पुलिस ने मृतक के भाई को शक के घेरे में लेकर करीब 3 घंटे तक पूछताछ भी की। इस घटना ने पुलिस के सामने अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस को हत्या के कारणों का ही पता नहीं लग पा रहा है। उधर, ग्रामीणों की मानें तो बुधवार को दिन में एक अंजान गाड़ी भी गांव में देखी गई थी जिसका कुछ पता नहीं लग पाया है। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ब्रिजपुरा में एक ही घर के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला
मनीष के शरीर पर मिले 30 बार चाकू गोदने के निशान ः मेडिकल बोर्ड ने चारों शवों का पोस्टमार्टम किया। बोर्ड में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर, आरएमओ डॉ. पवन चौधरी शामिल रहे। डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि मनीष के शरीर पर चाकू से गोदने के करीब 30 निशान हैं। उसकी गर्दन भी चाकू से काटी गई है। देखने में प्रतीत हो रहा है उसका गला काटने के बाद भी उसके मरने तक लगातार चाकू गोदे गए हैं। पिंकी (23) की मौत फांसी पर लटकने से हुई। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उल्टे हाथ की कलाई को काटा गया है। फूलवती (62), चारू (1) के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। आंतरिक रूप से खून अधिक बहने पर दोनों की मौत हुई हैं।

gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सामने कई सवाल एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पुलिस के हाथ-पांव फुला दिए हैं। परिवार की किसी से रंजिश न होने की बात सामने आई है। ऐसे में हत्या क्यों की गई? यह बड़ा सवाल है। हत्या से पहले रेकी किए जाने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता। किन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्यारों की संख्या कितनी थी। इन सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है।
आरोपियों की तलाश में तीन टीमें बनाई गई हैं। जिन पर भी शक है उनसे पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।- शमशेर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त

gurugram 4 of a family murder case: each member was killed differently mystery for police
murder pataudi - फोटो : अमर उजाला
बच्ची चारू को दफनाया गया बुधवार को करीब ढाई घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब ढाई बजे शव परिजनों को सौंप दिए गए। शव के गांव में पहुंचते ही लोग भावुक हो उठे। मृतक मनीष के बड़े भाई अशोक ने मनीष, पिंकी व फूलवती के शव को मुखाग्नि दी। जबकि बच्ची चारू को दफनाया किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed