फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurpatwant singh pannun can carry out a terrorist attack during 26 January celebrations

खुफिया विभाग ने दिए इनपुट: 26 जनवरी समारोह के दौरान पन्नू करवा सकता है आतंकी हमला, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Thu, 09 Jan 2025 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jan 2025 07:26 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की अध्यक्ष में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बुधवार को हुई इंटरस्टेट कोर्डिनेशन बैठक में खुफिया विभाग ने ये इनपुट दिए हैं। 

विज्ञापन
gurpatwant singh pannun can carry out a terrorist attack during 26 January celebrations
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू 26 जनवरी समारोह के दौरान या तो आतंकी हमला कर सकता है या फिर देश विरोधी पोस्टर व दिवारों पर नारे लिखने जैसी हरकतें करवा सकता है। हालांकि यूपी पुलिस की कड़ी कार्रवाई को देखते हुए वह कोई रिश्क नहीं लेना चहाता। 

विज्ञापन

अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की अध्यक्ष में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बुधवार को हुई इंटरस्टेट कोर्डिनेशन बैठक में खुफिया विभाग ने ये इनपुट दिए हैं। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद व विधानसभा चुनावों को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ाने के दिए आदेश
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आतंकी संगठनों की ओर से आतंकी हमले के इनपुट नहीं हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर व अन्य यूनिटों ने किसी तरह के आतंकी हमले के इनपुट नहीं दिए हैं। खुफिया विभाग ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू आतंकी शरारत कर सकता है। इन इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मेट्रो व ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

मेट्रो में विशेष सुरक्षा
इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने कड़े कदम उठाने और संदिग्ध को पकड़ने के लिए किराएदारों के वेरीफिकेशन के आदेश दिए हैं। साथ ही पुरानी गाड़ी के डीलर व होटल की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मेट्रो में विशेष रूप से सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed