फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ZO accused of demanding money absconded by dodging ACB

Gurugram News: एसीबी को चकमा देकर फरार हुआ रुपये मांगने का आरोपी जेडओ

Sat, 10 May 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ZO accused of demanding money absconded by dodging ACB
गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रेड किए जाने पर रुपये मांगने का आरोपी ट्रैफिक जेडओ टीम को चकमा देकर फरार हो गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एएसआई सुमेर ट्रैफिक पुलिस में बतौर जेडओ तैनात हैं। उनकी ड्यूटी इफको चौक पर है। एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी भारतेंद्र को शिकायत देकर कहा कि उनसे एएसआई सुमेर द्वारा रुपये की मांग की जा रही है। जिसकी रिकॉर्डिंग उन्होंने डीएसपी के सामने पेश कर दी। इस पर डीएसपी ने एक टीम का गठन करते हुए आरोपी को काबू करने के लिए मौके पर भेज दिया। यहां पहुंची टीम को देखकर पहले तो एएसआई पहले इधर-उधर की बातें करने लगा। कुछ ही देर में जब उसे अपने गिरफ्तार होने का संदेह हुआ तो वह टीम को चकमा देकर फरार हो गया। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed