{"_id":"6ac7f0c4dee0432f7702c33e","slug":"yuvraj-murder-case-badshahpur-police-station-sho-suspended-several-station-in-charges-transferred-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103671-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज हत्याकांड : बादशाहपुर थाना एसएचओ निलंबित, कई थाना प्रभारी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज हत्याकांड : बादशाहपुर थाना एसएचओ निलंबित, कई थाना प्रभारी इधर से उधर
विज्ञापन
-एएसआई के निलंबन के बाद एसएचओ की भी विभागीय जांच शुरू हो चुकी थी
-कंट्रोल रूम पर तैनात पुलिसकर्मी की विभागीय जांच के लिए टेलीकॉम विंग को लिखा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीवर में मृत मिले युवराज मनचंदा हत्याकांड में जांच अधिकारी के बाद अब बादशाहपुर थाना एसएचओ राजेश को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज के निर्देश पर बृहस्पतिवार को निलंबन आदेश जारी किए गए। इससे पहले एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी। एसएचओ, जांच अधिकारी और उस दौरान कंट्रोल रूम में तैनात रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ भी विभागीय जांच चल रही है। पुलिस ने कंट्रोल रूम कर्मी की जांच के लिए टेलीकॉम विंग को लिखा है।
बादशाहपुर थाना पुलिस को 11 सितंबर को एक युवक का सड़े-गले हालत में शव मिला था। पुलिस ने शव को तीन दिन तक पहचान के लिए रखवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पहचान नहीं होने पर 14 सितंबर को पोस्टमार्टम कराया गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई थी। 16 सितंबर को जिपनेट पर अपलोड फोटो और शव के पास मिले सामान के आधार पर परिवार ने पहचान की। मृतक दिल्ली के सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा था, जो छह सितंबर से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला अन्या वत्स और उसके पति संयम सचदेवा को गिरफ्तार किया।
कई थाना प्रभारी भी बदले गए-
बृहस्पतिवार को कई थाना और अपराध शाखा प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। राजेश के निलंबन के बाद सेक्टर-56 के प्रभारी रहे मनोज यादव को बादशाहपुर थाना प्रभारी लगाया गया है। विनोद को उद्योग विहार से सेक्टर-14, फूल कुमार को सिटी से उद्योग विहार, बिजेंद्र को पुलिस लाइन से सिटी, सुखपाल को सदर सोहना से सेक्टर-56 और सुनील को ट्रैफिक से सदर सोहना थाना भेजा गया है। एस्कॉर्ट गार्द इंचार्ज विजयपाल को केएमपी थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
अमित को सेक्टर-14 से वेलफेयर इंस्पेक्टर और मदन को वेलफेयर से ट्रैफिक विंग भेजा गया है। सत्यवीर, रामनिवास और ब्रह्मप्रकाश को भी ट्रैफिक विंग में भेजा गया है। एसआई विनय को सोहना क्राइम ब्रांच से सेक्टर-17, राजेश को काऊ प्रोटेक्शन स्टाफ से सोहना क्राइम ब्रांच, सचिन को बॉर्डर से सेक्टर-10 और प्रमोद को सेक्टर-10 से बॉर्डर प्रभारी लगाया गया है। एसआई राकेश को सीपी ऑफिस कंप्लेंट ब्रांच और जितेंद्र को पुलिस लाइन भेजा गया है।