{"_id":"6af318d043b7e9060609a091","slug":"yugesh-secured-a-big-win-by-taking-five-wickets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106940-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युगेश ने पांच विकेट लेकर दिलाई बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युगेश ने पांच विकेट लेकर दिलाई बड़ी जीत
विज्ञापन
विजेता टीम एनवाई अकादमी के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
युगेश यादव की घातक गेंदबाजी से एनवाई अकादमी ने 137 रन से जीता मुकाबला
- लवप्रीत बेनीवाल, अभिनव तिवारी और अनन्या राउत ने खेली अर्धशतकीय पारियां
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्रिकटाउन क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को एनवाई क्रिकेट अकादमी और डिवाइन वॉरियर्स इलेवन के बीच 50 ओवर का मुकाबला खेला गया। इसमें एनवाई क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 रन से जीत दर्ज की। टीम की जीत में कप्तान युगेश यादव की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। युगेश ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
टॉस जीतकर डिवाइन वॉरियर्स इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनवाई क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाए। टीम की ओर से लवप्रीत बेनीवाल ने 55 रन की पारी खेली। अभिनव तिवारी और अनन्या राउत ने भी 50-50 रन बनाए। अंश रोहिल्ला ने 39 और युवान पाठक ने 35 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पूरी टीम 33.3 ओवर में 174 रन पर सिमटी-
312 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिवाइन वॉरियर्स इलेवन की टीम एनवाई अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 33.3 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। अमन पांडे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। साहिल ने 22 और श्याम ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एनवाई क्रिकेट अकादमी की ओर से कप्तान युगेश यादव ने आठ ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। अर्णव सिंह ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अंश रोहिल्ला ने भी तीन विकेट लिए, जबकि अनन्या राउत को एक सफलता मिली। शानदार गेंदबाजी के लिए युगेश यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।