फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youths riding a scorpion carried out a fatal attack on an elderly couple

स्कार्पियों सवार युवकों ने बुजुर्ग दंपति पर किया जानलेवा हमला

Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youths riding a scorpion carried out a fatal attack on an elderly couple
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधरावली में घर में मौजूद एक बुजुर्ग दंपति पर स्कार्पियो में आए करीब एक दर्जन युवकों द्वारा लाठी, राठ व चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान बुजुर्ग की गोद में बैठी दस माह की बच्ची को भी युुवकों ने छीनकर फेंक दिया। घायल दंपति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधरावली के शीशराम ने बताया कि आठ मई को वह अपनी पत्नी पप्पी के साथ घर पर मौजूद थे। उनकी गोद में उनकी दस माह की पोती भी थी। इसी दौरान एक सफेद स्कार्पियों में सवार होकर आए विक्रम व उसके करीब 12 साथियों ने दोनों पर लाठी, रॉड व चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। पोती को गोद में से छीनकर फेंक दिया। गनीमत रही की पोती को ज्यादा चोटें नहीं आई, लेकिन मारपीट से बुजुर्ग शशिराम व उनकी पत्नी घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और पास में ही शशिराम के बेटे के आफिस की ओर चले गए। युवकों को आता देख बेटा जान बचाकर भाग गया। गुस्साए युवक आफिस में भी तोड़फोड़ कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed