फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth dies, one injured in bike collision

Gurugram News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, one injured in bike collision
घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत और एक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के संभल निवासी 22 वर्षीय रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के फर्रुखनगर में किराए पर रहते हैं। बीती रात वह ताऊ के लड़के 40 वर्षीय लखपत के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बाइक को लखपत चला रहे थे। फाजिलपुर रोड पर सामने से एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लखपत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे फर्रुखनगर के अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण फर्रुखनगर से रोहित को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल रोहित के बयान पर बाइक सवार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed