फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth dies due to negligence of bus driver

बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत

Wed, 17 Feb 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to negligence of bus driver
गुरुग्राम। मंगलवार को बिलासपुर इलाके में बिनौला फ्लाईओवर के पास बस चालक की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक के दोस्त की शिकायत व बस नंबर के आधार पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महोबा के मूल निवासी प्रवेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह बिनौला में किराये पर रहते हैं। मंगलवार को वह और उनके दोस्त अमित सिंह तावड़ू रोड स्थित एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। इंटरव्यू देकर दोनों बिलासपुर चौक से बिनौला जाने के लिए एक बस में बैठे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे बिनौला फ्लाईओवर क्रॉस करने के बाद उन्होंने उतरने के लिए बस को रुकवाया।
विज्ञापन

प्रवेंद्र के मुताबिक वह उतर चुके थे और अमित उतर ही रहे थे कि चालक ने बस की गति अचानक बढ़ा दी, जिससे अमित का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के नीचे आ गए। जब तक चालक कुछ समझ पाता, बस उनके सिर को कुचलते हुए निकल चुकी थी। इसके बाद अमित को एंबुलेंस से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed