फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth dies due to drowning in Damdama lake, three friends came to bathe

दमदमा झील में डूबने से हुई युवक की मौत, नहाने आये थे तीन दोस्त

Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Damdama lake, three friends came to bathe
सोहना। दमदमा झील में नहाने आये तीन दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मबीर का कहना है कि घटना रविवार की है लेकिन परिजनों ने मंगलवार को दी है। वहीं, गांव दमदमा के सरपंच श्योराज खटाना का कहना है कि उन्हें भी सूचना देर शाम को मिली। बताया कि मारुति कुंज का रहने वाला मोहित अपने दोस्तों के साथ रविवार को आया था। शक है कि उन्होंने शराब पी हुई थी। वे झील पर नहाने के लिए चले गए। एक बार तो नहाकर बाहर आ गए लेकिन मोहित एक बार फिर नहाने झील में चला गया। जहां से वापस नहीं आया।

देर शाम को इसके दोस्त मारुति कुंज चले गए और डर की वजह से किसी को नही बताया। पुलिस चौकी गए तो उन्होंने भोंडसी थाने भेज दिया। उसके बाद उन्हें सदर थाना सोहना भेज दिया। रविवार को भी गांव के 10 से 12 युवकों ने जो तैरना जानते थे काफी कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मोहित के पिता तुषार व उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed