{"_id":"60f61caf0ac84d316d08d407","slug":"youth-dies-after-drowning-in-water-filled-in-raj-nagar-underpass-on-delhi-gurugram-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे: राज नगर अंडरपास में भरा पानी, डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे: राज नगर अंडरपास में भरा पानी, डूबने से युवक की मौत
Tue, 20 Jul 2021 06:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:15 AM IST
सार
मूलरूप से यूपी के हाथरस निवासी दुर्गेश (24) बलदेव नगर में परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह अपना ऑटो लेकर निकला था था। शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि अंडर पास में एक युवक डूब गया है।
विज्ञापन
अंडरपास में भरा पानी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राज नगर अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे सेक्टर-दस स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के हाथरस निवासी दुर्गेश (24) बलदेव नगर में परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह अपना ऑटो लेकर निकला था था। शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि अंडर पास में एक युवक डूब गया है, जिसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने उसकी पहचान के बाद अंडरपास के पास से ऑटो बरामद कर लिया। शिवाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन