{"_id":"62b35b904732ec4f3d3c6195","slug":"youth-attacked-with-knife-in-dispute-over-poultry-business-gurgaon-news-noi655649647","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री के काम को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री के काम को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
बादशाहपुर। पॉल्ट्री के कारोबार को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद में रविवार दोपहर रिठौज मोड़ के पास एक युवक पर करीब चार-पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने से पहले युवक की गाड़ी को पिकअप गाड़ी से टक्कर मारकर आरोपियों ने घेर लिया और फिर चाकू से भी हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से घायल को एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पीड़ित की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव खेडला निवासी विपिन ने बताया कि करीब 10 साल से सेक्टर-65 में पॉल्ट्री का काम कर रहे हैं। वहीं, रिठौज निवासी मोहित भी कुछ समय से पोल्ट्री का काम कर रहा है और वह ग्राहकों को डरा-धमकाकर अपना सामान बेच रहा है।
-------
सेक्टर-65 थाने में शिकायत
विपिन ने बताया कि इसको लेकर रोहित से कई बार बात भी की लेकिन वो नहीं माना। पीड़ित ने बताया कि बीते बुधवार को रामगढ़ गांव के पास मोहित अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदारों को धमकाकर मेरा सामान हटाकर अपना सामान लगवाने की बात कर रहा था। पीड़ित घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां पर मोहित से कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। बाद में मोहित ने सेक्टर-65 थाने में पीड़ित के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
------
साथियों के साथ किया हमला:
बाद में तय हुआ कि मंगलवार को समझौता हो जाएगा। पीड़ित ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे अपने दोस्त हिदायत खान के साथ पॉल्ट्री फार्म पर जा रहा था। जैस ही वह किंग्स बूड स्कूल के पास बने चौराहे पर पहुंचा मोहित ने अपनी पिकअप गाड़ी से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिसकी वजह से वह फंस गए। थोड़ी ही देर में वहां पर तीन गाड़ियों में करीब छह-सात लोग लोहे के पाइप के साथ आ गए और उस पर हमला कर दिया।