फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young Woman Commits Suicide by Hanging Under Suspicious Circumstances

Gurugram News: युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 28 Apr 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Commits Suicide by Hanging Under Suspicious Circumstances
फर्रुखनगर थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर के फाजिलपुर मोड़ के पास एक पीजी में 26 अप्रैल की शाम को युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतका की पहचान साजिदा (23) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के एक अनाथालय में अपनी बहन के साथ रहती थी। वर्तमान में वह फर्रुखनगर क्षेत्र के एक वेयरहाउस में नौकरी करती थी व बहन के साथ फाजिलपुर मोड़ के पास एक पीजी में रहती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि साजिदा के एक दोस्त युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई है। ऐसे में वह परेशान थी। रविवार को वह पीजी में कमरे पर अकेली थी, जबकि उसकी बहन ड्यूटी पर गई थी। शाम को उसकी बहन वापस कमरे पर आई तो साजिदा को फंदे पर लटका पाया। आत्महत्या के बारे में पुलिस को सूचना दी तो टीम माैके पर पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों व जानकारों को सौंप दिया है। मृत युवती की बहन के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - बलवंत, एएसआई व जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article