{"_id":"68cee6b4f1667460de0a3c6e","slug":"young-mans-leg-broken-after-being-hit-by-a-car-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106480-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से टूटा युवक का पैर, एसपी के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से टूटा युवक का पैर, एसपी के आदेश पर केस दर्ज
Sat, 20 Sep 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के लाहबास गांव के समीप एक अज्ञात कार के ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिनगवां थाना पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर करीब एक महीने बाद अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित वाकिफ, निवासी पिनगवां ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को उनका भाई रोबिन अपनी बीमार बहन से मिलने के लिए गांव शाहचोखा गया था। शाम को घर लौटते समय लाहबास गांव के समीप सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहा था, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि वे रोबिन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर बताया। इसके बाद वे पिनगवां थाने में शिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें टाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महीने में कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें धमकाकर घर भेज दिया।
पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। फिलहाल पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।