फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man killed his wife by slitting her throat with sand and ran away from the house.

Gurugram News: युवक ने पत्नी का गला रेत की हत्या, माैके से भागा

Thu, 07 May 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Young man killed his wife by slitting her throat with sand and ran away from the house.
चाकू लगने के बाद कमरे से मामा के घर के लिए भागी महिला, बीच गली में हुई मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भागरौला गांव में बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक ने पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। कमरे में झगड़े के बाद युवक ने चाकू से पत्नी के गले और मुंह पर वार किया। गंभीर रूप से घायल महिला कमरे से भागकर मामा के घर की ओर जा रही थी, तो बीच गली में गिर गई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला का पति मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और सीन ऑफ क्राइम टीम से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मृतका की पहचान बरेली के भोजपुर जोगी ठेठ निवासी रेखा (35) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले बरेली के ब्योन्दा गांव निवासी गौरव के साथ हुई थी। पति-पत्नी वर्तमान में गुरुग्राम के भांगरौला गांव में किराये पर रह रहे थे। गौरव मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि गौरव पत्नी रेखा के चरित्र पर शक करता था, जोकि उनके बीच झगड़े का मुख्य कारण था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और बात इतनी आगे बढ़ गई कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे हत्या कर दी। गले व गाल पर चाकू लगने के बाद वह गली नंबर-4 स्थित कमरे से गली नंबर-4 में रह रहे अपने मामा के घर की ओर भाग रही थी ताकि वे उसे अस्पताल में पहुंचा सके। लेकिन महिला के गले पर दो गहरे वार होने के कारण वह गली में ही गिर गई। परिवार वालों ने जब उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गले पर चाकू लगने से ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बच्चों को पहले ही छोड़ आया था गांव
पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था। तीन दिन पहले ही गौरव अपने दोनों बच्चाें को गांव में छोड़ आया था। दंपती की बेटी करीब 14 साल और बेटा करीब 11 साल का है। ऐसे में संभावना है कि गौरव ने अपनी पत्नी हत्या की पहले से ही प्लानिंग की हुई और इसी वजह से दोनों बच्चों को गांव में छोड़ आया था। हालांकि, इस बारे में हत्यारोपी पति गौरव की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

----
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों को पता चल सकेगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - प्रदीप कुमार, एएसआई व जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article