फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man commits suicide following a dispute with his wife.

Gurugram News: पत्नी से हुए विवाद में युवक ने की आत्महत्या

Mon, 14 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide following a dispute with his wife.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर- 82 में शनिवार को पत्नी के साथ हुए विवाद में युवक ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। सूचना पर खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान बिहार के सुपौल निवासी सुबोध के रूप में हुई है। सुबोध यहां परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था और ऑटो चलाने का काम करता था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं।

दो दिन पहले किसी बात को लेकर सुबोध का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। झगड़े से नाराज होकर पत्नी बच्चों को साथ लेकर अपनी बहन के घर चली गई थी। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद से सुबोध मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed