फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man cheated with Rs 40,000 and mobile phone

Gurugram News: युवक को झांसे में लेकर 40 हजार व मोबाइल ठगा

Mon, 20 May 2024 03:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated with Rs 40,000 and mobile phone
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक युवक को झांसे में लेकर उससे 40 हजार रुपये व मोबाइल की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बागपत निवासी सोनू कुमार ने कहा कि वह कासन गांव में किराये पर रहता है। वह शनिवार को अपने गांव से आया था और इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक आए, जिनमें से एक युवक के पास रुपये से भरा बैग था। युवकों ने उसे झांसे में लेकर उससे ऑन लाइन ट्रांजेक्शन करने को कहा और बदले में रुपये से भरा बैग देने को कहा। सोनू उनके झांसे में आ गया। वहीं युवक उसे समीप के एटीएम बूथ पर ले गए, ताकि उसका बैलेंस चेक करने के बाद उसे रुपए का बैग थमा सकें। इस दौरान उन्होंने सोनू का पिन कोड भी देख लिया था। इसके बाद उनमें से एक युवक ने सोनू को वो बैग दिया और कहा कि वह दूसरे युवक को ऑटो में बैठाकर आ रहा है। युवक ने सोनू से मोबाइल फोन भी ले लिया था। काफी देर तक जब युवक नहीं आए। सोनू ने वह बैग देखा उसमें रुपये की बजाय कागज के बंडल थे। आरोपी युवकों ने सोनू के अकाउंट से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed