फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man beaten to death in love affair

प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death in love affair
गुरुग्राम। प्रेम प्रसंग का पता चलने के बाद युवती के पिता ने अपने भांजे व उसके दोस्तों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मां के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पिता और उसके भांजे के साथ दो दोस्तों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में गांव नाहरपुररूपा निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़कियां व दो बेटे हैं। बड़ा लड़का नरेंद्र उर्फ नितिन (19) और छोटा बेटा कृष (13) है। नरेंद्र पढ़ता है। रविवार को प्रेमिका के बुआ के लड़के वरुण नेे नितिन को फोन करके ग्रीन वुड सिटी सेक्टर-45 बुलाया। जहां पर विनयपाल, मानसिंह, बोधन व वरुण व सात से आठ अन्य व्यक्तियों ने मिलकर नरेंद्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

उसके शरीर पर लाठी-डंडों से चोट के निशान हैं। पीटने के बाद उसे मरा हुआ समझकर छोड़ कर चले गए। मृतक की मां ने बताया कि उनके दामाद मगंलसिंह के पास बेटे के फोन से लोकेशन आई। लोकेशन आने के बाद वह और उनके दामाद ग्रीन वुड सिटी सेक्टर-45 गुरुग्राम पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि नरेंद्र रोड पर पड़ा हुआ है। उसके दोनों हाथ, पैरों व पीठ पर चोट के निशान हैं। फिर वह दोनों घायल अवस्था में नरेंद्र को इलाज के लिए कथूरिया अस्पताल लेकर गए, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि लड़की नाबालिग है और उसके पिता का अनाज मंडी में आढ़त का काम है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता मान सिंह, फुफेरे भाई वरुण व उसके दोस्त प्रदीप ठाकरान व कुलताज को गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed