फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young Kurash players won multiple medals at the Haryana State Junior Kurash Championship

Gurugram News: युवा कुराश खिलाड़ियों ने हरियाणा स्टेट जूनियर कुराश चैंपियनशिप में जीते कई पदक

Sun, 12 Oct 2025 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Young Kurash players won multiple medals at the Haryana State Junior Kurash Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिले के युवा खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र में चल रही हरियाणा स्टेट जूनियर कुराश चैंपियनशिप में अपनी ताकत का लोहा मनाते हुए जिले का नाम रौशन किया। खासतौर पर जिले की सुषमा ने 44 किलोग्राम से कम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले को गौरवान्वित किया।



विधिका (70 किग्रा) और यशिका सिंह (63 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर जिले की कुश्ती प्रतिभा को उजागर किया। राहुल और अर्जित ने 50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, वांशिका पंवार ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



36 किलोग्राम वर्ग में परी ने स्वर्ण और 55 किलोग्राम वर्ग में वीर भोला ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, कल्प ने 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। पलक ने 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 12 अक्तूबर से शुरू हुई है, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने अपने समर्पण और मेहनत से खेल जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed