फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'You know the rules, what do you mean to the police if you go out?'

‘नियम मालूम हैं, घूमने निकले हैं तो पुलिस को क्या मतलब’

Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
'You know the rules, what do you mean to the police if you go out?'
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में सोमवार रात कार से सड़कों पर बिना वजह घूूम रहे दो युवकों ने पुलिस से जमकर बहस की। पुलिस ने जब उन्हें महामारी काल के नियमों और लॉकडाउन के बारे में बताया तो उनमें से एक ने कहा कि उन्हें नियम मालूम हैं, वह बाहर घूमने निकले हैं तो पुलिस को इससे क्या मतलब। युवकों के इन कुुतर्कों को सुन पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा-188 सहित अन्य में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डीएलएफ फेज-3 में सोमवार देर रात सड़क पर कार से दो युवक आते दिखे। युवकों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने काफी आगे जाकर गाड़ी रोकी। पुलिस ने बाहर निकलने का कारण पूछा तो उनमें से एक युवक ने बताया कि वह बाहर घूमने निकले हैं। जब उन्हें महामारी काल व लॉकडाउन के नियमों के बारे में बताया गया तो दूसरा युवक गुस्सा होकर बोला कि उन्हें सब नियम मालूम हैं, वह अगर घूमने निकले हैं तो पुलिस को इससे क्या मतलब। पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कुलदीप व सचिन निवासी सुल्तानपुर (दिल्ली) बताया। पुलिस का कहना है कि नियमों को तोड़ने वालों पर नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed