फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You can send suggestions to PM through Namo app

Gurugram News: नमो एप से भेज सकते है पीएम को सुझाव

Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
You can send suggestions to PM through Namo app
गुरुकमल में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से की एप डाउनलोड करने की अपील
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा कार्यालय ‘गुरुकमल’ में नमो एप को लेकर जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नमो एप के प्रदेश सह संयोजक सुबोध ने नमो से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दी और अधिक से अधिक नमो एप डाउनलोड करने की अपील की है। नमो एप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री को सुझाव भी भेज सकते हैं।

जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि नमो एप का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना ही हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि नमो एप के प्रदेश सह संयोजक सुबोध ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एप बहुत ही महत्वपूर्ण है। नमो एप के माध्यम से लोग सीधे प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ सकते हैं। यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल एप है, जिसके जरिए वे छात्र, किसानों, गरीब, महिलाओं व आम जनता से सीधे बात करते हैं। इतना ही नहीं, इसके माध्यम से लोग प्रधानमंत्री को सुझाव भी भेज सकते हैं। एप के बारे में बोलते हुए कमल यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणाकरी व गरीब कल्याण की सभी योजनाओं की जानकारी इस एप पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए सांसदों से भी जुड़ना आसान हो जाएगा। मोदी-मनोहर सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य गतिविधियों की जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नमो एप को लेकर जनता के बीच जाएं और लोगों को प्रोत्साहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, मधु आज़ाद, उषा प्रियदर्शी, सतीश नागर, सुनील कोहली, हरविंद कोहली, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, जिला महामंत्री महेश यादव, रामवीर भाटी ,अतर सिंह संधु, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीता गर्ग, सज्जन सिंह, हरबीर अधाना, मनोज शर्मा, सुरेंद्र गहलोत, जयंती चौधरी, निधि राघव, निधि कोटिया आदि उपस्थित रहे।




बॉक्स

आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव धमेन्द्र भारद्वाज ने भाजपा में जताई आस्था


गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी गुरुग्राम के संयुक्त सचिव धमेन्द्र भारद्वाज ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सोमवार को समर्थकों के साथ गुरुकमल कार्यालय आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जिला अध्यक्ष कमल यादव ने पटका पहनाकर धर्मेंद्र भारद्वाज का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी नए साथियों को पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी नए साथी भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed