फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You can apply for National Common Mobility Card sitting at home

Gurugram News: घर बैठे कर सकेंगे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के लिए आवेदन

Wed, 13 Mar 2024 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
You can apply for National Common Mobility Card sitting at home
कार्ड से मेट्रो और रोडवेज बसों में टिकट की राशि का भुगतान कर सकते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड ( एनसीएमसी ) बनवाने के लिए लोग अब घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह कार्ड उपभोक्ता खुद या फिर सीएससी सेंटर के माध्यम से भी बनवा सकते हैं। एनसीएमसी बनवाने लिए अब रोडवेज डिपो के पास कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से कोई भी व्यक्ति मेट्रो या रोडवेज में यात्रा के दौरान ऑनलाइन टिकट के लिए भुगतान कर सकते हैं।
उपभोक्ता को अपने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को मोबाइल की तरह ही रिचार्ज कराना होगा। कार्ड बनवाने के लिए उपभोक्ता को ई-बुकिंग डॉट एचआरट्रांसपोर्ट डॉट जीओवी डाॅट इन वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को एनसीएमसी पर अप्लाई कर नाम, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करना होगा। आवेदन फार्म में आगे की प्रक्रिया में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और फोटो वेरिफिकेशन करनी होगी। इसके बाद सर्वर परिवार पहचान पत्र का डाटा उठा लेगा। इसके उपरांत सात से 10 दिनों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड डाक द्वारा आवेदनकर्ता के घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि वेबसाइट पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोडवेज बसों में इस कार्ड का प्रयोग टिकट की राशि का भुगतान करने के लिए किया जाएगा। गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बसों के परिचालकों के पास ई-टिकटिंग मशीन उपलब्ध हैं। ऐसे में यात्रियों को इस कार्ड से भुगतान करने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed