फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga is being taught to pregnant women.

Gurugram News: गर्भवतियों को सिखाए जा रहे योग

Sat, 26 Sep 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Yoga is being taught to pregnant women.
गुरुग्राम। जिले में गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर योग की सुविधा देने के लिए आयुष विभाग ने 15 चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों को योजना से जोड़ा है। इन केंद्रों पर 22 योग प्रशिक्षकों की मदद से गर्भवतियों और केंद्र पर आने वाले बच्चों को नियमित योग अभ्यास कराया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक करना है। आयुष विभाग के अनुसार, चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग प्रशिक्षक गर्भवतियों को उनकी स्थिति के अनुसार योग सिखाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नियमित अभ्यास भी कराया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में नियमित शारीरिक गतिविधि और सही दिनचर्या को बढ़ावा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों को आयुष विभाग की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed