{"_id":"6a008f98b98e1ef2e0072f41","slug":"yellow-alert-for-two-days-of-rain-amid-heat-in-millennium-city-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87538-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी में गर्मी के बीच दो दिन बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी में गर्मी के बीच दो दिन बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन
शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में इन दिनों गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों से कम बाहर निकल रहे हैं। जो लोग बाहर निकले, वे गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थ और जूस का सहारा लेते नजर आए।
इन दिनों शहर का तापमान लगातार 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग ने 11 मई से 13 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने कहा है कि लोग ज्यादा देर धूप में न रहें, पर्याप्त पानी पीएं और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं।