फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yatras will be organised to commemorate the 350th martyrdom day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji.

Gurugram News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाएंगी यात्राएं

Sat, 25 Oct 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Yatras will be organised to commemorate the 350th martyrdom day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji.
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। हरियाणा सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को राज्यभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। एक नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक हरियाणा प्रदेश के चारों कोनों से चार यात्राएं निकलेंगी, जिनका समापन 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती (31 अक्तूबर) को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी व अन्य आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में गुरुग्राम जिले से एडीसी वत्सल वशिष्ठ सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी जुड़े और आयोजन के संदर्भ में आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीसी ने मुख्य आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों की सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 नवंबर को होगी निबंध प्रतियोगिता

एडीसी ने बताया कि तीन नवंबर को गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन परिचय पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थी चार भाषाओं हिंदी, संस्कृत, पंजाबी और अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गुरु साहिब के आदर्शों, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed